देहरादून: स्कूलों में गीता के श्लोक को लेकर निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल ने कहा, नई शिक्षा नीति के तहत हुआ कार्य
उत्तराखंड के स्कूलों में प्रार्थना सभाओं के दौरान भगवद् गीता के श्लोकों का पाठ विधिवत रूप से सभी स्कूलों में शुरू हो गया है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ मुकुल कुमार सती ने कहा नई शिक्षा नीति के तहत यह कार्य किया गया है। वहीं कुछ इसका विरोध भी कर रहे हैं उन्होंने साफ किया है कि यह कदम सभी धर्मों का सम्मान करते हुए केवल शिक्षा के उद्देश्य से उठाया गया है।