देहरादून: आरटीओ ऑफिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट में किया सफर, सेवाओं का लिया जायजा
देहरादून आरटीओ कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग किया। आरटीओ संदीप सैनी ने आईटी पार्क से स्मार्ट सिटी बस ली और रास्ते में सफर का अनुभव साझा किया। घण्टाघर तक पैदल यात्रा में फुटपाथ पर खुले स्लैब और खड़ी बाइकों को लेकर चिंता जताई गई। साथ ही नगर निगम से सुधार की मांग की गई।