कायमगंज: गांव नगरिया लुधैया स्थित प्राथमिक विद्यालय में लटका ताला, बच्चे शिक्षक का इंतजार करते रहे, बीएसए ने जांच के दिए निर्देश
कायमगंज विकासखंड के गांव नगरिया लुधैया स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार सुबह लगभग 9:40 तक शिक्षक नहीं पहुंचे। विद्यालय का गेट बंद था और उस पर ताला लटका हुआ था इस कारण कई बच्चे स्कूल के बाहर शिक्षकों का इंतजार करते रहे।जबकि कुछ बच्चे घर लौट गए बच्चों ने बताया कि उन्हें अक्सर शिक्षकों का इंतजार करना पड़ता है। इस घटना का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर हो रहा है।