ग्राम सेल्दा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का खण्डस्तरीय पथसंचलन पूरे अनुशासित ढंग से निकाला गया। पथसंचलन ग्राम के प्रमुख मार्गों एवं गलियों से निकाला गया , जहाँ ग्रामीणों ने भारत माता की जय , वन्दे मातरम , जय जय श्री राम के उदघोषों के साथ पुष्पवर्षा से स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया। संचलन से पूर्व बौद्धिक , अमृतवचन के बाद एकलगीत स्वयंसेवकों के द्वारा लिया गया।