बहरोड़: बहरोड़ में बड़ा खुलासा: एक नंबर प्लेट पर दौड़ रही थीं दो बसें, परिवहन विभाग ने की कार्रवाई
Behror, Alwar | Mar 28, 2026 बहरोड़ में परिवहन विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अवैध बसों को पकड़ लिया। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि दोनों बसें एक ही नंबर प्लेट पर संचालित हो रही थीं, जबकि उनके परमिट और फिटनेस प्रमाण पत्र भी लंबे समय से एक्सपायर थे। यह कार्रवाई परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देश पर दोपहर करीब 12 बजे की गई।