दादरी: दादरी में एनटीपीसी टाउनशिप बाजार में व्यापारियों से मिले विधायक तेजपाल नागर
सोमवार रात 9:30 पर अपने X हैंडल से पोस्ट शेयर करते हुए दादरी विधायक तेजपाल नागर ने बताया कि आज दादरी, एनटीपीसी टाउनशिप बाज़ार में स्थानीय व्यापारियों से भेंट कर #NextGenGSTReforms पर उनका फीडबैक लिया। इस दौरान सभी व्यापारियों से अनुरोध किया कि वे स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और आमजन को घटी हुई GST दरों के बारे में जागरूक करें।