गुना में दीपावली को लेकर बापू पार्क में स्थानीय उत्पादो को बढ़ावा देने वोकल फॉर लोकल थीम पर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ सीएमओ के निर्देशन में दीपावली मेला लगा है। 16 अक्टूबर शाम को अधिकारियों ने बताया, 15 से 19 अक्टूबर तक मेले में ग्रामीण महिलाओं, आजीविका मिशन, स्व सहायता समूह की महिलाओं ने गोबर एवं अन्य सामग्री से बने लोकल उत्पाद आकर्षण का केंद्र है।