अररिया: बैरगाछी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
Araria, Araria | Mar 30, 2026 अररिया के बैरगाछी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों से आवश्यक पूछताछ करने के बाद दोनों ही गिरफ्तार आरोपियों का मेडिकल जांच करवाया गया जिसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया गया. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि थाना में दर्ज मामले में यह कार्रवाई हुई है.