नौगावां सादात: नौगांवा थाना पुलिस ने मारपीट व अन्य कई धाराओं में फरार चार वारंटियों को गिरफ्तार कर किया चालान
थाना प्रभारी सुनील कुमार ने सोमवार रात करीब 9:00 बजे जानकारी दे तो बताया है की मारपीट में अन्य कई धारा में फरार चल रहे चार वारंटी को मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। इसमें जुबेर मोहल्ला नई बस्ती, लीलापत निवासी गांव फौंदापुर, विपिन कुमार गांव अक्खा नगला, जावेद निवासी नई बस्ती है। इन सभी का संबंधित धारा में चालान कर दिया है।