परैया अंचल में राजस्व वसूली की सुस्त रफ्तार को देखते हुए अंचल प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। CO केशव किशोर ने क्षेत्र में लक्ष्य से कम लगान जमा होने पर नाराजगी जताई है व सभी पंचायतों में नोटिस जारी कर सार्वजनिक रूप से चिपकाने का निर्देश दिया है। CO ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक अंचल क्षेत्र में मात्र 30 प्रतिशत ही लगान जमा हुआ है।