हुसैनाबाद: चाय की दुकान में युवकों का हमला, चाकू, डंडे और बोतल से मारपीट, तीन घायल, एक रेफर
हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के जपला में सिद्धिनाथ पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवकों ने एक चाय दुकान में घुसकर हमला कर दिया। हमलावरों ने चाकू, डंडा और बीयर की बोतलों से ताबड़तोड़ मारपीट की, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल की हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया।