लखीमपुर: फूलबेहड़ कोतवाली पुलिस ने मारपीट के मामले में 17 आरोपियों को घोसीयाना से गिरफ्तार कर शांति भंग के तहत की कार्रवाई
फूलबेहड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार धीमान ने आज सोमवार को प्रेस नोट जारी कर बताया है।फूलबेहड़ कोतवाली पुलिस ने मारपीट करने के मामले में 17 आरोपियों को घोसियाना गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग के तहत विधिक करवाई कर न्यायालय में पेश किया है।