बाजपट्टी थाना क्षेत्र के निमाही गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शराब तस्कर की पहचान कौशल राय के रूप में की गई है। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कार्रवाई करते हुए से जेल भेज दिया गया है।