बाजपट्टी: मधुरापुर गांव निवासी महिला ने मारपीट को लेकर स्थानीय थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव निवासी नरेंद्र मंडल की पत्नी पुष्पा देवी ने बाजपट्टी थाने में आवेदन देकर प्राथमिक की दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिक में बताया है कि पहले उसके साथ कुछ ग्रामीणों ने मारपीट किया और उसके गले से मंगलसूत्र भी छीन लिया है। स्थानीय थाना की पुलिस ने प्राथमिक दर्ज करते हुए मामले में छानबीन करना शुरू कर दिया है।