मानव तस्करी रोकने को लेकर की जा रही कार्रवाई के क्रम में आरपीएफ गढवा पोस्ट को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई कर 10 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू किया गया। मौके से एक मानव तस्कर को गिरफ्तार किया गया। सभी बच्चों को दिल्ली की कूलर फैक्ट्री में काम कराने के लिए ले जाया जा रहा था। रेस्क्यू किए गए बच्चों में तीन लातेहार और सात पलामू के हैं।