मेदिनीनगर (डालटनगंज): रजवाडीह में बोलेरो की टक्कर से टेम्पो पलटा, पति-पत्नी समेत तीन घायल, एमआरएमसीएच में भर्ती
मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के रजवाडीह में मंगलवार दोपहर 2 बजे बोलेरो से टक्कर के बाद एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में टेम्पो पर सवार नावाबाजार के बाना गांव के रहने वाले पति-पत्नी विजय भुइयां (40वर्ष) एवं गुजरी देवी (30वर्ष) जख्मी हो गए। एक अन्य महिला तरहसी के गुरहा की उरूण बीवी भी जख्मी हुई। तीनों को इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती किया गया है