पलामू जिले में ब्राउन शुगर की बड़ी खेप जप्त की गयी है। 8 लाख 89 हजार रूपए बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई जिले के डालटनगंज-गढवा मुख्य मार्ग पर चैनपुर थाना क्षेत्र के मंगरदाहा घाटी में की गयी। ब्राउन शुगर को खरीदकर ले जाने की तैयारी थी। मंगलवार दोपहर 3 बजे एसपी कार्यालय में एसडीपीओ सदर मणिभूषण प्रसाद ने पूरी जानकारी दी।