टाटीझरिया। टाटीझरिया भाजपा कार्यालय में अटल जी के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित किया। टाटीझरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 'सुशासन दिवस' के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कैलाशपति सिंह ने की।