मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के ईंटहां गांव में छठ पूजा के लिए केला काटने गए एक मजदूर के ऊपर आम का पेड़ गिर पड़ा। घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही। इस घटना में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का पहचान 35 वर्षीय पप्पू साह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वे छठ पूजा के लिए खेत में लगे केला बागान से केला काटने गए थे