बीसलपुर: थाना क्षेत्र से आरोपी द्वारा एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में बरखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज
थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री 9 जून को गांव में ही कपड़े लेने गई थी इसके बाद से वह वापस घर नहीं आई उसके मुताबिक परिवार वालों ने काफी तलाश किया पर कुछ पता नहीं लग सका पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है