बीजधरी थाना क्षेत्र के सुंदरापुर पश्चिमियरि टोला के पास छापामारी कर पुलिस शराब कारोबारी राहुल कुमार, पिता-विश्वनाथ राय, सा०-ढेकहाँ, थाना-केसरिया, जिला-पूर्वी चंपारण, मोतिहारी को 50 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया हैं। जानकारी पुलिस के द्वारा गुरुवार शाम करीब 07:12 बजे दिया गया।