बरौली थाना क्षेत्र खजुरिया गांव के समीप बीते रविवार को स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे में जख्मी युवक की इलाज के दौरान सोमवार की रात को गोरखपुर में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। वहीं युवक की मौत के बाद स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है।