बिल्हौर: चोरी के मामले में 6 दिन बाद भी मुकदमा नहीं हुआ दर्ज, व्यापारियों ने एसीपी से की शिकायत
व्यापारियों ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर एसीपी से शिकायत की। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस चोरी की घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रही है।बीते दिनों वीडियो मिक्सिंग लैब में भी चोरी हुई थी।व्यापारी का कहना है पुलिस की लापरवाही से चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।