मांडर: हाईकोर्ट ने मौखिक कहा- करोड़ों की राशि खर्च की गई, तो फिर बड़ा तालाब एवं हरमू नदी की सफाई ढंग से क्यों नहीं हुई।
Mandar, Ranchi | Jun 18, 2024 झारखंड हाई कोर्ट ने रांची नगर निगम एवं राज्य सरकार से पूछा है कि बड़ा तालाब एवं हरमू नदी की सफाई एवं सौंदर्यकरण में कितने रुपए खर्च हुए.कोर्ट ने कहा की जब बड़ा तालाब और हरमू नदी के सफाई एवं सौंदर्यकरण पर करोड़ों की राशि खर्च की गई, तो फिर इसकी सफाई ढंग से क्यों नहीं हुई? क्यों बड़ा तालाब का पानी सड़ गया और पानी से दुर्गंध आ रही है।