मांडर: होटवार जेल में जेल अदालत में दो मामलों का हुआ निष्पादन।
Mandar, Ranchi | Jun 16, 2024 झालसा रांची के निर्देश पर रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने 16 जून, को रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा में जेल अदालत-सह-विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कमलेश बेहरा ने की।इसमें न्यायालयों में लंबित वाद निष्पादन के लिए दो बंदियों के आवेदन जेल अदालत के लिए समर्पित किया गया था।