रमकंडा की सीमा से सटे रंका प्रखंड के हाथु नदी किनारे शुक्रवार को लगने वाले बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब किसी ने केरवा गांव के पास सड़क किनारे एक डेड बॉडी मिलने की अफवाह फैला दी। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। अफवाह फैलते ही रमकंडा के करवा गांव के दर्जनों ग्रामीण टॉर्च लेकर नदी किनारे और आसपास के जंगलों मे