मेड़ता: मेड़ता सिटी के पादूकलां थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर घायल, किया गया अजमेर रेफर
Merta, Nagaur | Nov 8, 2025 मेड़़ता के पादूकलां थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से केरियाराव निवासी शिवजीराम गंभीर घायल हो गए। घायल का पादूकलां में उपचार के बाद अजमेर रैफर किया है। घटना की सूचना पर ASI श्रवणराम बिश्नोई मय जाप्ता मौके पर पहुंचे, घायल को अस्पताल पहुंचाने में की मदद। ASI ने शनिवार शाम करीब 5 बजे बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।