अनूपपुर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 दिसंबर 2025 से जारी है। अब तक 17,583 किसानों से 9,22,373 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। सामान्य धान का मूल्य ₹2369 एवं ग्रेड-ए धान का ₹2389 प्रति क्विंटल निर्धारित है। जिले में कुल 22,044 किसानों का पंजीयन किया गया है।