आरा: सिकरहटा खुर्द में ससुराल से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई
Arrah, Bhojpur | Oct 9, 2025 जिले के तरारी प्रखंड के सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा खुर्द में गुरूवार की शाम ससुराल से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना शाम करीब सवा छह बजे की है। मृतक की पहचान रोहतास जिले के बिक्रमगंज के कान्डाडीह निवासी पारस सिंह के 36 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार के रूप में की गई है। वह अपने ससुराल देव पंचायत के सिकरहटा थाना क्षेत्र के जगबहादुर