सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय महिला को जबरन जहर खिलाने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना 17 सितंबर की दोपहर हुई थी, जब आरोपी रमाशंकर विश्वकर्मा महिला के घर में छुपकर घुसा और पुरानी रंजिश के चलते जहरीला पदार्थ पिला दिया |