सतना जिले के धारकुंडी थाना क्षेत्र के महापार गांव में शुक्रवार सुबह 20 वर्षीय युवती का शव कुएं में उतराता हुआ मिला। मृतका की पहचान निर्मला यादव पिता मोहनलाल यादव के रूप में हुई है, जो तीन दिन से लापता थी। परिजनों ने पहले ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।