मोनिया तालाब की समीप गुरुवार की शाम उसे वक्त अफरा तफरी मच गई जब चिकन लेने जा रहे दो युवक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल दोनों युवकों की पहचान मुसिया गांव निवासी विजय राम और छागुर राम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक सड़क किनारे थे तभी अचानक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।