बहराइच: कोटवा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला बुजुर्ग महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
कोटवा की कृष्णावती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुजुर्ग महिला का शव फंदे से लटका मिला। परिजन आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बता रहे हैं। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। लेकिन आपसी विवाद के चलते मामले की जानकारी पुलिस को दी। नानपारा पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा।