बछवारा: बछवारा थाना क्षेत्र में डीएलएड छात्रा की गोली लगने से मौत, रानी दो पंचायत में मातम
बछवारा प्रखंड अंतर्गत रानी दो पंचायत की रहने वाली छात्रा आरती कुमारी जो नवादा जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित एक डीएलएड प्रशिक्षण संस्थान में पढ़ाई करती थी।वह अपने परिजनों के साथ विद्यालय में कुछ आवश्यक दस्तावेज जमा करने गई थी।जहां लौटते वक्त अपराधियों के द्वारा उसे गोली मारा गया। ईलाज के दौरान मौत हो गई।मंगलवार को दिन के चार बजे उसका शव घर पहुंचा।