मिलक: पुलिस ने तिराह गांव के पास सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, भेजा जेल
Milak, Rampur | Jun 28, 2025 मिलक कोतवाली पुलिस ने तिराह गांव के पास से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के केस में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी मिलक ने मीडिया को भेजें प्रेस नोट पर लिखा है कि शनिवार की दोपहर 3:00 बजे तिराह गांव के पास से दोनों को गिरफ्तार करके पेश किया, कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है।