हसपुरा: नरसंन - देवहरा रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक, हुई दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
हसपुरा थानाक्षेत्र के नरसंन - देवहरा रोड में अज्ञात वाहन के चपेट आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार के रात का बताया जा रहा है। जिसका पहचान चांदी गांव निवासी डब्लू कुमार के रूप में हुई है।घटना कि जानकारी मिलते दलबल के साथ पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया।