मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
भोगांव थाना क्षेत्र के बरेट निवासी नंदराम पुत्र गंगाराम की संदिग्ध परिस्थिति के चलते मौत हो गई। नंदराम सरकारी राजस्व कर्मचारी थे। सरकारी राजस्व कर्मचारी की मौत का सही कारण जानने के लिए परिजनों ने पुलिस से कहकर शव का पोस्टमार्टम करने की बात सही है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।