राजसमंद: मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: जीएसटी अब दो दरों में, आम जनता को मिली बड़ी राहत, दैनिक वस्तुएं सस्ती, विलासिता महंगी
मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: जीएसटी अब दो दरों में, आम जनता को मिली बड़ी राहत। दैनिक वस्तुएं सस्ती, विलासिता महंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जीएसटी प्रणाली में अब तक का सबसे बड़ा सुधार किया है। 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए इस ऐतिहासिक फैसले के तहत, अब जीएसटी की 4 दरों को घटाकर सिर्फ 2 कर दिया गया है।