टोंक: पशुपालन विभाग की टीमें घर-घर जाकर खुरपका-मुंहपका रोग अभियान के तहत पशुओं को लगाएंगी टीका
Tonk, Tonk | Mar 18, 2025 टोंक पशुपालन विभाग संयुक्त निदेशक डॉक्टर छोटू लाल बैरवा ने मंगलवार को बताया कि खुरपका-मुंहपका रोग अभियान के पांचवें चरण के तहत जिले के पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। अभियान में विशेष रूप से गाय, भैंस और बकरियों को लक्षित कर चलाया जा रहा है।इसमें पशुपालन विभाग की टीमें घर-घर जाकर पशुओं को टीका लगाएगी।