मिर्ज़ापुर: पूरजागिर चौराहे पर अल्टो कार सवारों ने बोलेरो चालक को पीटा, सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल, ओवरटेक को लेकर हुआ था विवाद
चिल्ह थाना क्षेत्र के पुरजागीर चौराहे पर ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में ऑटो कार सवारों ने बोलेरो चालक को पीटा, जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया। इस मामले में सोमवार की सुबह 9:00 बजे पीड़ित ने चिल्ह कोतवाली में तहरीर दी है चैकसारी गांव निवासी संदीप यादव ने बताया कि बुधवार की रात्रि 11:00 बजे की यह घटना है। एक नामजद और तीन अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दिया है।