पोहरी नगर में सिद्दी विनायक सेवा समिति के तत्वाधान में कल 12 मार्च को बांके विहारी मैरिज गार्डन सम्भव रोड पर सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होगा जिसकी तैयारियां समिति द्वारा वुधवार रात 10 बजे तक चलती रही। समिति के सदस्यों ने बताया कि लगातार 11 वर्षो से निःशुल्क 21 जोड़ो का सामूहिक विवाह सम्मेलन कराया जाता है जिसमे सभी जोड़ो को उपहार स्वरूप सामान दिया जाता है।