खागा: अहमदगंज तिहार गांव में स्कूटी को टक्कर मारने के बाद दूल्हा-दुल्हन की कार खंदक में घुसी, चालक की हालत गंभीर
Khaga, Fatehpur | May 18, 2025 किशनपुर थाना क्षेत्र के अहमदगंज तिहार गांव में स्कूटी को टक्कर मार दूल्हा और दुल्हन की कार अनियंत्रित होकर खंदक में गिरी। कार में सवार दूल्हा दुल्हन सहित तीनो घायल, चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दूल्हा दुल्हन को विदा करा घर जा रहा था तभी सामने से आई स्कूटी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर खंदक मे गिर गई।