अलवर: सागर जलाशय पर जनानी ड्योढ़ी से गणगौर पर्व पर पूर्व राज परिवार की ओर से निकाली गई गणगौर की शाही सवारी
Alwar, Alwar | Apr 11, 2024 अलवर महिलाओं और युवतियों की ओर से गुरुवार को गणगौर का पर हर्षोल्लाह से मनाया गया। इसी के तहत शाम को सागर जलाशय पर जनानी ड्योढी से गणगौर की पूर्व राज परिवार की ओर से शाही सवारी निकाली गई। पूर्व राज परिवार के निजी सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणगौर की शाही सवारी निकाली गई है। जिसे गॉड ऑफ ऑनर भी दिया गया है।