अलवर: अमित शाह, गोविंद सिंह डोटासरा और प्रियंका गांधी आएंगे अलवर, बीजेपी कांग्रेस के स्टार प्रचारक 3 दिन करेंगे रोड शो व जनसभा
Alwar, Alwar | Apr 11, 2024 अलवर लोकसभा चुनाव के प्रचार के केवल 6 दिन बचे हैं अगले 3 दिन बड़े महत्वपूर्ण है। जिसमें बीजेपी के स्टार प्रचारक अमित शाह कांग्रेस से प्रियंका गांधी व गोविंद सिंह डोटासरा का आना प्रस्तावित है। 12 अप्रैल को डोटासरा मालाखेड़ा में जनसभा करेंगे। एवं 13 अप्रैल को गृहमंत्री अमित शाह हरसोली मेंजनसभा करेंगे और 15 अप्रैल को अलवर शहर में प्रियंका गांधी रोड शो करेंगी।