गोवर्धन: गोवर्धन गांव में होली होलिका दहन स्थल की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया बहिष्कार का ऐलान
पूरे देश में होली के रंगों और होलिका दहन की तैयारियां जोरों पर हैं,लेकिन गिर्राज जी की नगरी गोवर्धन तहसील से एक ऐसी खबर आई है जो प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े करती है। गोवर्धन के 'नगला कैचला' गांव के ग्रामीणों ने इस बार होलिका दहन न करने का ऐलान कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सालों से प्रशासन से मांग करने के बावजूद उन्हें दहन के लिए एक स्थायी जगह तक नहीं