औरैया: नकली सोने की माला बेचकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 महिलाएं और 2 पुरुष गिरफ्तार, एएसपी ने दी जानकारी
जनपद में टप्पेबाजी और धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना दिबियापुर और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को दबोचा गया। ककोर मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने