बांसवाड़ा: बोरदा गांव के पास ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में लिया, एक युवक की मौत और दूसरा घायल, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
मोटा गांव थाना क्षेत्र स्थित बोरदा गांव के पास ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया दो युवक को लगी चोट, परिजनों ने बताया कि नंदू पुत्र शंभु निवासी बोरदा की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया और विकास पुत्र लक्ष्मण निवासी बोरदा का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।