टिकारी: टिकारी में पुलिस ने चोरी के दो वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल
Tikari, Gaya | Mar 31, 2026 टिकारी में पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान बहेलिया बिगहा निवासी गोलू कुमार व बेलहड़िया निवासी मो अल्ताफ आलम से हुई है। दोनों के खिलाफ एक सप्ताह पहले एक घर में घूंस कर बैटरी व अन्य सामग्री की चोरी का FIR दर्ज हुआ था। दोनों आरोपी को मंगलवार दोपहर न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।