मोहम्मदी: आगामी लोकसभा चुनाव व रमजान के त्यौहार के दृष्टिगत थाना उचौलिया पुलिस ने कई इलाकों में पैदल गस्त किया.
एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में आगामी रमजान त्यौहार व लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से कराने के लिए नियमित रूप से संवेदनशील इलाकों एवं मतदान केन्द्रो पर पुलिस द्वारा डोमिनेशन किया जा रहा है. जहां आज थाना उचौलिया पुलिस ने कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पैदल गस्त किया.