मंझनपुर: नया नगर सेकेंड में नशे की हालत में तालाब में गिरा युवक, गोताखोरों की मेहनत भी नाकाम, प्रशासन लगा तलाश में
मंझनपुर कस्बे के नया नगर सेकेंड में गुरुवार दोपहर एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसने पूरे क्षेत्र को सकते में डाल दिया। उमेश कुमार (25), जो अपने परिवार का भरण-पोषण मेहनत-मजदूरी से करता था, नशे की हालत में मंझनपुर के पदमा तालाब में गिरकर डूब गया। यह घटना उस समय हुई जब उमेश तालाब के पास से गुजर रहा था और अचानक संतुलन खोकर गहरे पानी में गिर पड़ा।